सहारनपुर

बाबा बंसी वाले जी महाराज को समाजवादियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने तीन दिन पूर्व ब्रह्मलीन हुए बाबा बंसी वाले महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थानीय दिल्ली रोड स्थित समाजवादी पार्टी के नगर विधानसभा अध्यक्ष परीक्षित वर्मा के कार्यालय पर भंडारे का आयोजन कर बाबा बंसी वाले जी के पंचतत्व में विलीन होने पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, परीक्षित वर्मा, विनोद शर्मा, सुंदर पंवार, महावीर चौधरी, नरेश नारंग, सोमपाल सिंह, प्रमोद मित्तल, रविन्द्र चौधरी, राजकुमार चौहान, प्रवीण सैनी, नागेन्द्र राणा, संदीपन यादव,आस्तिक यादव, अनुज मदनुकी, वासिल तोमर, आसिफ हवारी आदि की उपस्थिति रही।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button