बांदा

बारिश ने दी गर्मी से राहतकई पेड़ धराशायी आवागमन बाधित

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बांदा/नरैनी। उमसभरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को बारिस हो जाने से राहत की सांस मिली है। तेज हवा से कई दर्जन पेड़ धराशायीहो गए हैं। पिछले दिनों से गर्मी के चलते लोग गर्मी से खासा परेशान थे। बादलों की लुकाछिपी से उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया था। बुधवार को अचानक आंधी के बीच बारिश हुई। जिससे लोगों को राहत की सांस मिली। इस आंधी से दर्जनो पेड़ धराशायी हो गए।

नरैनी तहसील परिसर के आगे अतर्रा मेंन रोड मुख्य मार्ग में गोल्डमोहर का पेड़ टूट कर गिर गया जिससे आधा घंटा तक आवागमन बाधित रहा। ब्लॉक मार्केट में विपिन गुप्ता की दुकान टीन उड़ गई। इसी के साथ ही इस आंधी में बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई कई घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button