टेलीविजन

बालिका वधू की ‘दादी सा’ सुरेखा सीकरी का निधन, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन से अभी लोग उबरे भी नहीं थे कि इंडस्ट्री की एक और जानीमानी हस्ती ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस सुरेखा सिकरी का निधन हो गया है। नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी का मुंबई में निधन हो गया है। एक्ट्रेस काफी समय से बीमार चल रही थीं। 2020 में सुरेखा, ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस का निधन आज सुबह दिल का दौरा की वजह से हुआ है। वह दूसरे ब्रेन स्ट्रोक की वजह से हुए कॉम्पलीकेशन्स से जूझ रही थीं। मशहूर सीरियल बालिका वधू में दादी सा की भूमिका निभाने वाली सुरेखा के निधन से हिंदी टीवी जगत में शोक की लहर है। उनके मैनेजर ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। सुरेखा सीकरी के मैनेजर ने बताया कि आज सुबह ही उन्होंने ने अंतिम सांस ली। दूसरे ब्रेन स्ट्रोक के बाद वह अपने सेहत को लेकर काफी परेशानी थीं। उन्हें पहली बार साल 2018 में ब्रेन स्ट्रोक में आया, जिसके बाद उन्हें पैरालिसिस अटैक पड़ा था। बता दें कि सुरेखा ने थिएटर, फिल्म और टीवी में खूब काम किया है। उन्होंने साल 1978 में पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म किस्सा कुर्सी का से डेब्यू किया था। सुरेखा इसके बाद कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं सुरेखा को सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए 3 बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। 66वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी को फिल्म बधाई हो में दादी का यादगार रोल निभाने के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया था। सुरेखा सीकरी जब व्हीलचेयर पर अवॉर्ड लेने पहुंचीं तो उन्हें सम्मान देने के लिए लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाईं थीं। अवॉर्ड मिलने के बाद सुरेखा ने कहा था कि मैं दिल से बहुत खुश हूं और यह खुशी दोस्तों और परिवारवालों के साथ मिलकर बाटूंगीं। फिल्मों के साथ उन्होंने टीवी में ‘बालिका वधू’ ‘एक था राजा एक थी रानी’, ‘सात फेरे’, ‘बनेगी अपनी बात’ और ‘सीआईडी’ में काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button