फैशन-सौंदर्य

बालों की हर समस्या का हल है एलोवेरा, इससे बनाएं हेयर मास्क

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

एलोवेरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद गुण आपको कई परेशानियों से बचाने में मदद कर सकते हैं। एलोवेरा के इस्तेमाल से आप अपने बालों को भी मजबूत बना सकते हैं। एलोवेरा में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। अगर आप डैंड्रफ से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो एलोवेरा का हेयर मास्क ट्राई कर सकते हैं, इसके अलावा यह बालों को शाइनी बनाता है। एलोवेरा के इस्तेमाल से आप बालों से जुड़ी कई समस्याओं से राहत पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं, घर पर एलोवेरा का हेयर मास्क कैसे बनाएं।

एलोवेरा और प्याज का मास्क

एलोवेरा और प्याज का मास्क बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इस मास्क को बनाने के लिए एक बाउल में प्याज का रस लें, इसमें एलोवेरा का जेल मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंटे। अब इसे बालों पर लगाएं, कुछ देर बाद पानी से धो लें। इससे आपके बाल सॉफ्ट रहेंगे।

एलोवेरा और दही का मास्क

बालों को शाइनी बनाना चाहते हैं, तो यह हेयर मास्क ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक बाउल में एक-दो चम्मच दही लें, इसमें शहद और एलोवेरा जेल मिलाएं। इस मिश्रण से अपने स्कैल्प पर मालिश करें और कुछ देर बाद साफ कर लें।

एलोवेरा और सेब साइडर का मास्क

एक बाउल में एक-दो चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच सेब का सिरका मिलाएं, फिर इस मिश्रण को बालों पर लगाएं, कुछ देर बाद पानी से धो लें। इस हेयर पैक को अप्लाई करने से डैंड्रफ से छुटकारा मिल सकता है।

नारियल तेल और एलोवेरा जेल

यह हेयर मास्क कंडीशनर के रूप में काम करता है। इसे बनाने के लिए एक बाउल में एक चम्मच एलोवेरा जेल लें, इसमें 2 चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच शहद मिक्स करें। इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाएं, कुछ देर बाद पानी से धो लें।

एलोवेरा जेल और मेथी दाने का मास्क

बालों की ग्रोथ तेजी से करना चाहते हैं, तो यह हेयर मास्क जरूर ट्राई करें। इसे बनाने के लिए मेथी दाने का पेस्ट तैयार कर लें। इसमें 3 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इस हेयर मास्क को स्कैल्प पर लगाएं, कुछ देर बाद शैंपू से धो लें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button