फतेहपुर

बिंदकी में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की मनाई गई 116 वी जयंती

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बिंदकी/फतेहपुर। दिन रविवार को आदर्श व्यापार मंडल बिंदकी के अध्यक्ष मुनेंद्र तिवारी द्वारा ललौली चौराहा बिंदकी में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई जिसमें जहानाबाद विधायक माननीय राजेंद्र सिंह पटेल भी उपस्थित रहे। जहानाबाद विधायक माननीय राजेंद्र सिंह पटेल की उपस्थिति में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की 116 वी जयंती मनाते हुए आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुनेंद्र तिवारी द्वारा कार्यक्रम के पश्चात शरबत का भी वितरण किया गया और आम जनमानस को प्रेरित किया गया कि वह अपने अपने घरों में अमर शहीद जैसे महापुरुषों का चित्र रखें और उनके चित्र पर पुष्प व माल्यअर्पण करें क्योंकि कई महापुरुष देश के लिए लड़ते- लड़ते शहीद हो गए थे। इस कार्यक्रम में जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, आदर्श व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष मुनेंद्र तिवारी, राजकुमार सैनी, निरंजन श्रीवास्तव, समाजसेवी हरिहर्वन तिवारी, आनंद पार्षद, बबलू समेत कई अन्य लोग मावजूद रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button