कला-साहित्य

बिखरते रिश्ते

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

चलो इस बिखरते रिश्ते को

मुकाम तक पहुँचाते हैं..!

एक बार फिर लम्हा- लम्हा जोड़कर,

ख़्वाबों का घर बनाते हैं..!

मेरी वो उम्मीदें जिन्हें ,

तुम तोड़ चुके हो..!

मेरी वो यादें जो तुम्हें,

अब भी सताती हैं..!

थोड़ा साथ मुस्करा लें,

आज फिर हर दर्द से छूट जाते हैं..!

कुछ तुम आगे आओ,

थोड़ा हम कदम बढ़ाते हैं…!

सुनो ये सूनी पड़ी दीवारें ,

जिन पर कभी यादों को कैद

करती तस्वीरें लटका करती थी..!

मेरे कमरे में लटकी वो विंड चैन,

जो हवाओं से बजा करती थी,

तुम साथ आओ

तो कुछ रंगीनियां फिर सजाते हैं…!

चलो मुस्कान की रोशनी को

लौटा लाते हैं..!

थोड़ा तुम सम्भल जाओ,

थोड़ा हम बदल जाते हैं..!

तुम्हें पसन्द नहीं मेरा,

वक्त बेबक्त यूँ बाहर जाना..!

मुझे भी परेशान करता था,

तुम्हारा देर रात घर वापस आना!

चलो कुछ ऐसे सुलझा लें हालात अपने,

कि साथ बैठकर कुछ वक्त बिताते हैं..!

मसरूफियत छोड़कर

थोड़ा प्यार जताते हैं,

थोड़ा तुम हंस दो,

थोड़ा हम मुस्कराते हैं…!

                      स्वरचित

               डॉ0 संयोगिता शर्मा

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button