टेलीविजन

बिग बॉस की सक्सेस पार्टी में अभिषेक कुमार और आयशा खान के डांस ने लगाई आग

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बिग बॉस 17 के रनर-अप अभिषेक कुमार की पार्टी चर्चा में बनी हुई है। शो खत्म होने के बाद सभी कंटेस्टेंट इन दिनों लगातार पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। पहले अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के घर पर धमाल हुआ। इसके बाद अभिषेक कुमार ने बिग बॉस की सक्सेस पार्टी ऑर्गेनाइज की। अभिषेक कुमार की पार्टी में आयशा खान भी पहुंची थीं। उनका हॉट लुक पहले ही चर्चा में बना हुआ है। वहीं, अब पार्टी से आयशा खान के डांस का इनसाइड वीडियो सामने आया है।

अभिषेक कुमार की पार्टी में आयशा खान ब्लैक कलर का बॉडीकॉन ड्रेस पहने पहुंचीं और बेहद हॉट नजर आईं। पार्टी से सामने आए वीडियो में एक्ट्रेस अभिषेक कुमार के साथ सिंबा के गाने पर थिरकते हुए नजर आ रही हैं।

रणवीर सिंह और सारा अली खान के गाने लड़की आंख मारे पर अभिषेक कुमार और आयशा खान ने जमकर डांस किया। उनके साथ एक्ट्रेस सोनिया बंसल और रिंकू धवन भी नाचते हुए दिख रही हैं। वीडियो में बिग बॉस 17 के ये सभी कंटेस्टेंट्स जमकर मस्ती करते हुए दिखाई दिए।

आयशा खान के अलावा अभिषेक कुमार की पार्टी में मुनव्वर फारूकी, मनारा चोपड़ा, रिंकू धवन, सोनिया बंसल, नाविद सोल और ऑरी समेत कई बिग बॉस कंटेस्टेंट्स पहुंचे थे। हालांकि, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन कहीं भी नजर नहीं आए।

बिग बॉस 17 के घर में आयशा खान की भले मुनव्वर फारुकी से अनबन रही हो, लेकिन उकने दोस्त अभिषेक कुमार से हमेशा अच्छी बॉन्डिंग रही थी। शो में कई बार आयशा लड़ाई के दौरान अभिषेक को प्रोटेक्ट करते हुए भी नजर आई थीं। बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद विनर के नाम को लेकर आयशा ने कहा था कि वो चाहती हैं कि अभिषेक शो जीते, क्योंकि वो डिजर्विंग कंटेस्टेंट हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button