उत्तर प्रदेशगोंडा

बिना नेगेटिव रिपोर्ट के मतगणना स्थल पर प्रवेश रहेगा निषेध -निर्वाचन अधिकारी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मनकापुर /गोण्डा । जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कडेय शाही के त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के अन्तर्गत आयोग ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी 02 मई को मतगणना प्रक्रिया को सकुशल, निर्विघ्न व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिये समस्त प्रत्याशियो, निर्वाचन एजेंटो व मत गणना एजेंटों को निर्देशित किया है कि कोविड-19 महामारी के संक्रमण के दृष्टिगत  अपना व अपने निर्वाचन एजेंट/मतगणना एजेंटो की मतगणना से पूर्व कोविड-19 की जाॅच करा ले और मत गणना स्थल पर अपनी 72 घंटे पहले की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के साथ ही आयें।उससे पहले की रिपोर्ट नहीं मानी जायेगी । मतगणना केन्द्र पर केवल उन्हीं निर्वाचन/मतगणना अभिकर्ताओ को प्रवेश दिया जायेगा जिनके पास कोविड-19 की 72 घंटे पहले की कोरोना निगेटिव जाॅच रिपोर्ट होगी। बिना निगेटिव रिपोर्ट के किसी को भी मतगणना स्थल के अन्दर प्रवेश नहीं दिया जायेगा। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी का निर्देश होते ही मंगलवार को सीएचसी परिसर में जांच करने को लेकर जमावड़ा शुरु होगा और दोपहर बाद तक 179 लोग कड़ी धूप में कोरोना प्रोटोकॉल को तोड़ कर दैहिक दूरी की धज्जियां उड़ाते हुए लाइन में लग कर कोविड 19 का जांच कराया।इस मौके पर प्रशासन लाचार दिखाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button