कैरियरयुवा-जगत

बिहार सिपाही चालक भर्ती की फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट तारीख जारी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

CSBC Bihar Police Constable Driver Recruitment result : केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा बिहार पुलिस चालक सिपाही के 1722 पदों पर भर्ती के लिए अब फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट की तारीख जारी कर दी है। इससे पहले लिखित परीक्षा के नतीजे केंद्रीय चयन पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए थे।  आपको बता दें कि लिखित परीक्षा में क्वालीफाई उम्मीदवारों की  पीईटी परीक्षा 7 मई 2021 को होगी। इसके एडमिट कार्ड 25 अप्रैल को जारी होंगे। पीईटी परीक्षापटना हाई स्कूल Gardanibagh, Patna – 800002 में होगी।

बिहार पुलिस ड्राइवर कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा का आयोजन 3 जनवरी, 2021 को किया गया था। हालांकि, इससे पहले बिहार पुलिस ड्राइवर कॉन्स्टेबल परीक्षा का आयोजन 14 अक्टूबर, 2020 को किया जाना था। इस भर्ती के माध्यम से बिहार पुलिस में ड्राइवर कॉन्स्टेबल के 1722 रिक्त पदों  पर भर्ती की जानी है। उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और वाहन चालन दक्षता परीक्षा (ड्राइविंग टेस्ट) के आधार पर किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button