कला-साहित्य

“बेकारी का आलम”

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

रोज चलता हूं मंजिल की तलाश में,

पर मंजिल तो मिलती ही नहीं है,

लेकिन शाम निकल जाती है।

कभी कोई मुस्कान मिलती नहीं है।

मुझसे बेहतर भला कौन जाने,

बेकारी का आलम क्या होता है,

घोर तूफां में बैठा हूं मैं,

कभी मेरी दीपक भी जलती नही है।

रोज मायूसी सूरत लेकर,

फिर रहा हूं यहां और वहां,

कैसे बताऊं दर्दे दिल का,

कोई यार ऐसे मिलती नहीं है।

खूद ही बेसहारा मैं फिर रहा हूं,

मां बाप का सहारा कैसे बनूं?

खुद ही खड़ा हूं आईने के करीब,

पर तस्वीर मेरी क्यों दिखती नहीं है?

लगाया था बड़ी सिदत्त से बागीचा,

पर इक भी फूल क्यों खिलती नहीं है।

रोज निहारता हूं,माथे की हकीकत को,

पर तकदीर में लिखी लकीरें मिलती नहीं है।

        “जयलाल कलेत”

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button