बॉलीवुड गपसपमनोरंजन

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार श्रवण राठौर का निधन, कोरोना वायरस के चलते गई जान

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

90 के दशक के मशहूर संगीतकार और गीतकार श्रवण राठौर का निधन हो गया है। वो बीते कुछ दिनों से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे। श्रवण राठौर को कोरोना वायरस का शिकार होने के चलते मुंबई के एस एल रहेजा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। जहां आज वो जिंदगी की ये जंग हार गए और कोरोना वायरस से लड़ते-लड़ते दिग्गज संगीतकार ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी मृत्यु की जानकारी खुद उनके बेटे संजीव राठौर ने दी है। मशहूर संगीतकार ने अपने साथी नदीम के साथ मिलकर संगीत की दुनिया में नाम कमाया था। इनकी जोड़ी नदीम-श्रवण के नाम से मशहूर हुई थी। नदीम और श्रवण ने मिलकर 90 के दशक की कई हिट फिल्मों में अपने संगीत से जान फूंकी थी। फिल्मों में दिए उनके संगीत आज तक लोगों की जुबां पर हैं। अब श्रवण राठौर इन दुनिया से रुखसत हो गए हैं। वहीं श्रवण राठौर के निधन पर की खबर पर सोशल मीडिया के जरिए फैंस शोक जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं।  रिपोर्ट की मानें तो श्रवण राठौर के निधन की पुष्टि उनके बेटे संजीव राठौर ने की है। उन्होंने बताया कि वो आज रात ही गुजर गए। उन पर ट्रीटमेंट का कोई असर नहीं हो रहा था। उनका निधन अस्पताल में हुआ। उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ करें। बता दें कि वो कई बीमारियों से पीड़ित थे। जिसकी वजह से ही उनके इलाज में कई दिक्कतें आ रही थी। संगीतकार श्रवण राठौर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से ही सिने जगत में हलचल थी। अब उनके जाने की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button