फैशन-सौंदर्य

ब्यूटी प्रॉब्लम्स को दूर करने में मदद करेगा नारियल पानी, यूं करें इस्तेमाल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गर्मी के मौसम में अक्सर लोग नारियल पानी का सेवन करते हैं। सेहत के लिए इसका सेवन फायदेमंद भी होता है लेकिन क्या आप जानते हैं नारियल पानी आपकी खूबसूरती बढ़ाने में भी काफी मददगार है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व होते हैं, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह नारियल पानी आपकी ब्यूटी प्रॉब्लम्स को दूर करने में मदद करता है।

क्यों फायदेमंद है नारियल पानी?

आजकल प्रदूषण और धूप के कारण चेहरे की त्वचा सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। इससे चेहरे पर रूखापन, दाग-धब्बे और कील-मुंहासों की समस्या आम हो गई है। ऐसे में नारियल पानी के त्वचा पर प्रयोग से आप त्वचा संबंधी सभी समस्याओं से राहत पा सकते हैं क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी, मैग्नीशियम, मैग्नीज, पोटैशियम, सोडियम, कैल्शियम व इंफ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?

-अगर आपके चेहरे पर बहुत अधिक दाग-धब्बे हैं और आपको झांइयों की शिकायत है तो नारियल पानी से चेहरा धोना आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। इससे चेहरे के दाग आसानी से साफ हो जाते हैं और चेहरे का नेचुरल ग्लो भी बना रहता है।

-अगर हर रोज नारियल पानी से चेहरा धोना संभव न हो तो नारियल पानी को कॉटन में डुबोकर चेहरे को साफ करें।

-आप चाहें तो हल्दी, लाल चंदन और नारियल पानी को मिक्स करके भी चेहरे पर लगा सकती हैं।

मिलते हैं ये फायदे

चेहरे पर निखार

नारियल पानी में ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स होते हैं, जो त्वचा की गहराई में जाकर त्वचा को पोषण देते हैं। साथ ही ये त्वचा की अच्छी तरह टोनिंग करता है और प्राकृतिक रंगत को बाहर लाता है।

दाग-धब्बे करें दूर

हफ्ते में 2-3 बार चेहरे पर नारियल पानी लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए ताजे पानी से साफ कर लें। इससे दाग धब्बे धीरे-धीरे कम हो जाएंगे और झाइयों से भी राहत मिलेगी।

मुंहासों की समस्या

हार्मोनल बदलाव, गलत खान-पान या इंफेक्शन के कारण कई बार मुंहासे हो जाते हैं। वहीं ऑयली स्किन के कारण गर्मियों में मुंहासों की समस्या आम देखने को मिलती है। ऐसे में नारियल पानी में मौजूद हीलिंग गुण आपकी इस समस्या को भी दूर कर सकते हैं। साथ ही इससे त्वचा में नमी भी बनी रहती हैं।

टैनिंग से राहत

धूप में ज्यादा देर रहने से त्वचा पर टैनिंग और सनबर्न की समस्या हो जाती है। ऐसे में इसपर कॉटन की मदद से नारियल पानी लगाएं। रोजाना 2 बार चेहरे पर नारियल पानी लगाने से त्वचा साफ हो जाती है।

डार्क सर्कल्स की छुट्टी

आंखों के नीचे के काले घेरों को दूर करने के लिए भी नारियल पानी का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा। कॉटन में नारियल पानी में डुबोकर आंखों के नीचे लगाएं। रोजाना ऐसे करने पर कुछ ही दिनों में आंखों के नीचे के काले घेरे दूर हो जाएंगे।

झड़ते बालों को रोके

ताजा नारियल पानी का इस्तेमाल कर आप अपने बालों का झड़ना कम कर सकती हैं। दरअसल, नारियल पानी पीने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है, जिससे बाल झड़ना बंद हो जाते हैं। इसी के साथ इससे बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है।

डैमेज बाल करें ठीक

नारियल पानी से आप अपने बालों को मसाज करके इन्हें डैमेज होने और फ्रिजी होने से रोक सकती हैं। यह बालों को एक नई चमक और स्मूथ बनाने में मदद करता हैं।

posted by – दीपिका पाठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button