खेल

ब्रिस्बेन इंटरनेशनल वार्मअप टूर्नामेंट से टेनिस में वापसी करेंगी नाओमी ओसाका

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

चार बार की ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन नाओमी ओसाका ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले ब्रिस्बेन इंटरनेशनल वार्मअप टूर्नामेंट से टेनिस में वापसी करेंगी। ऑस्ट्रेलिया में टूर्नामेंट अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ओसाका के 31 दिसंबर-जनवरी में प्रतिस्पर्धा करेगी। वह 2024 सत्र की शुरूआत में सात स्पर्धा में भाग लेंगी। दो बार की ऑस्ट्रेलियन और यूएस ओपन विजेता ओसाका ने पिछले साल गर्भवती होने के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन से आश्चर्यजनक रूप से नाम वापस ले लिया था।

पूर्व टेनिस नंबर खिलाड़ी ने एक जुलाई में बेटी शाई के जन्म दिया था। ओसाका ने एक बयान में कहा कि मैं कोर्ट पर वापस आने और प्रतिस्पर्धा करने को लेकर वास्तव में उत्साहित हूं। मुझे हमेशा ब्रिस्बेन में अपना सत्र शुरू करना पसंद है और मैं वापसी का इंतजार नहीं कर सकती। यह मुझे इस गर्मी में शानदार वापसी के लिए तैयार करेगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button