खाना-खजाना

ब्रेकफास्ट में बनाएं प्याज के पराठे

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नाश्ते में अगर आपको कोई रेसिपी नहीं सूझ रही है, तो आप प्याज के पराठे बना सकते हैं. यह पराठे कम समय में बनकर तैयार हो जाते हैं। इसके अलावा खाने में भी बहुत टेस्टी लगते हैं। आप इसे दही, चटनी या फिर चाय के साथ बना सकते हैं. प्याज में मौजूद विटामिन A और K न सिर्फ हड्डियों को मजबूती देते हैं बल्कि इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं। आपको एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि प्याज के पराठे खाने के बाद दूध न पिएं क्योंकि इससे स्किन एलर्जी का खतरा हो सकता है।

प्याज के पराठे बनाने के लिए सामग्री-

2 कप गेहूं का आटा

2 कप कटे हुए प्याज

2 हरी मिर्च

1/4 टीस्पून गरम मसाला

1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर

1/4 टीस्पून भुना हुआ जीरा पाउडर

1/4 टीस्पून चाट मसाला

1 टेबलस्पून हरा धनिया

नमक स्वादानुसार तेल जरूरत के अनुसार

प्याज के पराठे बनाने की विधि-

सबसे पहले एक बर्तन में आटा डाल लें। इसमें प्याज, हरी मिर्च, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक, जीरा, चाट मसाला, हरा धनिया और पानी डालते हुए नरम आटा गूंद लें। इस पर थोड़ा तेल लगाकर 15 मिनट के लिए अलग रख दें। तय समय के बाद आटे की लोइयां तोड़ लें। अब सूखा आटा लगाकर पराठे जितना बेल लें। मीडियम आंच पर तवे पर हल्का तेल डालकर गरम होने के लिए रख दें। अब पराठा डालकर दोनों तरफ तेल लगाकर करारा होने तक सेंक लें। इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें। तैयार है प्याज का चटपटा पराठा।

posted by – दीपिका पाठक

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button