सेहत

ब्लड प्योरीफाई के साथ लीवर को भी हेल्दी रखता है गन्ने का जूस, जानें इसके फायदे

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

स्वस्थ शरीर के लिए जूस बहुत ही लाभकारी होता है फिर वह चाहे फलों का हो या सब्जियों का। हर मौसम में तरह-तरह के फलों का जूस पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन कुछ फल ऐसे होते हैं जिनका जूस साल में कभी भी पीएं आपकी सेहत के हमेशा फायदेमंद होता है। हम बात कर रहे हैं गन्ने के जूस का। गन्ने में की तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं।  गन्ना न सिर्फ सर्दियों में बल्कि गर्मियों में भी बॉडी को ठंडा रखता है। इतना ही नहीं  यह शरीर की इम्यूनिटी को भी बढ़ाने में कारगार है। गन्ने के जूस में फैट की मात्रा बिल्कुल कम होती है। आईए जानते हैं गन्ने का जूस पीने से शरीर को कैसे लाभ होता है।

इन बीमारियों को दूर करे

गन्ने के जूस में नींबू और हल्का सेंधा नमक मिलाकर पीने में शरीर को एनर्जी मिलती है। गन्ने में फाइबर की मात्रा भी काफी अधिक पाई जाती है, इसके अलावा  गन्ने का ताजा जूस पीलिया , एनीमिया और एसिडिटी को कम करने में मदद करता है।  गर्मियों में गन्ने का जूस पीने से पेट संबंधी सभी बीमारियां दूर होती है।

डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी

गन्ने में  फाइबर की मात्रा भी काफी अधिक पाई जाती है, इसके साथ ही यह  हमारे शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को बैलेंस करता है जिसकी वजह से इसे डायबिटीज की बीमारी में भी पिया जाता हैस जिसमें रोगी को काफ आराम मिलता है। इसमें कोई भी कैमिकल नही ब्लकि प्राकृतिक मिठास होती है।

लीवर के लिए संजविनी का काम करता है

गन्ने का जूस कई बड़ी बीमारियों के लिए गुणकारी हैं। खासकर पीलिया की बीमारी में गन्ने का जूस बहुत ही लाभदायक है। अगर किसी को पीलिया होने पर गन्ने का जूस पिलाया जाए तो यह जूस लीवर के लिए बहुत अच्छा होता है।  यह लीवर से जुड़े रोगों को दूर करता है और लीवर को सही तरीके से काम करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी बढ़ाएं

गन्ने का जूस पीने से शरीर की इम्यूनिटी पावर बूस्ट होती है।  इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग होने से शरीर कई प्रकार के वायरल रोगों से दूर रहता है। मौसम बदलने पर होने वाली हल्की फुल्की बीमारियां भी दूर होती है।

वजन कम करें

गन्ने में फाइबर की मात्रा अधिक होती है इससे मोटापा कम होता है।  यह शरीर में हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में सहायक है, इसी वदह से मोटापा बढ़ने से रोकता है। इतना ही नहीं हार्ट को भी हैल्दी रखता है।

स्किन को ग्लोइंग बनाएं

गर्मियों में अकसर स्किन बेजान और डल हो जाती हैं, ऐसे में गन्ने का जूस पीना बहुत ही लाभकारी होता है। गर्मियों में गन्ने को जूस पीने से त्वचा ग्लोइंग बनती है और गन्ने का जूस पीने से स्किन का निखार बना रहता है। इतना ही नहीं गन्ने का जूस पीने से पिंपल्स भी दूर होते है।

शरीर के खून को साफ करे

गन्ने में शुक्रोज की मात्रा अधिक होती है जो किसी भी घाव के भरने में मदद करता है इसके साथ ही यह चेहरे पर होने वाले सभी दाग-धब्बों को खत्म करता है और शरीर के गंदे खून को भी साफ करने में सहायक होता है।

शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाए

गन्ने के जूस में कैल्शियम, मैग्नेशियम, फॉसफोरस, आयरन और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने में हमारी मदद करता है।

posted by – दीपिका पाठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button