कला-साहित्य

बड़ी बहू

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

यूँ तो बहू बिन घर ही सूना,

पर बड़ी बहू का क्या है कहना,

होती है ये सबकी चहेती,

सास-ससुर,देवर,ननद 

सबका ये ख़्याल है रखती।

इनके हाथों में होती है,

खुशियों की अनोखी चाभी,

घर चलता इनके दम पर,

परिवार की होती इनपे ज़िम्मेदारी।

नई नई जब  ये ससुराल में आती,

संग अपने कई उम्मीदें लातीं।

घर की रौनक बनकर तत्परता से,

मकान को यह घर बनातीं।

इनके ही पदचिन्हों पर चलकर,

आने वाली नई बहुएँ भी

परिवार को चलाती हैं,

नेक होती जिस घर की बड़ी बहू,

लक्ष्मी स्वयं वहाँ आती हैं।

रीमा सिन्हा , लखनऊ-उत्तर प्रदेश

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button