कला-साहित्य
भविष्य हुआ लाचार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
आज लगाऊँ मैं हुँकार ।
देखो भविष्य हुआ लाचार।।
बच्चे हैं कल का भविष्य ,
नहीं मिली इन्हें पतवार ।
नैया डूब रही किनारे पर ही,
देखो भविष्य हुआ लाचार ।।
कलम मिली नहीं हाथों को,
ज्ञान पड़ा देखो मझधार ।
नन्हे करतलों से बोझा खींचे,
देखो भविष्य हुआ लाचार।।
है उम्र तात के कंधों पर बैठूँ,
पलकों पर बिठाए घर बार ।
पर सिर पर जिम्मेदारी भारी,
देखो भविष्य हुआ लाचार ।।
नहीं बने खिलौने संगी साथी,
हो गई बचपन से तकरार ।
मजबूर हो गया पेट की खातिर,
देखो भविष्य हुआ लाचार ।।
थी हसरत माँ की गोद में बैठ,
उनके हाथों से खाऊं बार-बार।
घर का सहारा बना मासूम ,
देखो भविष्य हुआ लाचार ।।
आओ मिलकर हम मासूमों की,
नैया लगाएँ ज्ञान के पार ।
हो भविष्य उज्जवल इनका ,
न रहे अब भविष्य लाचार।।
गीता देवी
औरैया, उत्तर प्रदेश




