गोंडा

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाला गया तिरंगा यात्रा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कटरा बाजार (गोंडा)। तेरी मिट्टी मे मर जावा,खुश रहो, खुश रहो ऐ एहले वतन हम अपना फर्ज निभा के चले,कन्धों से कंधे मिलते है, कदमो से कदम मिलते हैं,हम चलते हैं जब ऐसे तो ,दिल दुश्मन के हिलते हैं। धुनो पर भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश मे दिखे। हाथ मे तिरगां जुबां पर भारत माता की जयकारो से भाजपा का कटरा मंडल गुंज उठा। बाइक तिरगां यात्रा मे लोगो ने जगह-जगह पर फूलो की वर्षा की आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के मंडल कटरा बाजार की ओर से बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खूब देख भक्ति नारे लगाए। वहीं कार्यकर्ताओ ने जगह जगह लोगों को तिरंगा वितरित किया।

और लोगों से 12 से 15 अगस्त तक घर की छत पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया। तिरगां यात्रा गोनार्द एजूकेशनल इंस्टीट्यूट से  निकलकर नगर मे पीपल चौराहा के रास्ते होते हुए श्री हनुमानगढ़ी मंदिर के रास्ते बाजार से सम्मयमात मंदिर,थाना,ब्लाक के रास्ते होते हुए पीपल चौराहा पर समाप्त हुई। यात्रा मे मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष मनीष सिंह श्रीवास्तव,मंडल अध्यक्ष राम जी शुक्ला, मंडल महामंत्री आनंद शुक्ला, के.पी.सिंह, सदानंद तिवारी,आनंद तिवारी,विश्राम सागर गोस्वामी, विजय चौबे, नितिन रस्तोगी,सुमित रस्तोगी,शिवम, सत्यम,ध्रुव,पंकज गोस्वामी,विनोद कुमार मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button