प्रादेशिकीराजस्थान
भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सीमा चौहान का कोरोना से निधन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
श्रीगंगानगर : राजस्थान में श्रीगंगानगर में भाजपा की एक वरिष्ठ नेत्री सीमा चौहान की कल देर रात जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई। सीमा चौहान संदिग्ध रुप से कोरोना संक्रमित थी। उनका आज पदमपुर रोड कल्याण भूमि में कोरोना गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। हासिल जानकारी के अनुसार भाजपा महिला मोर्चा के पश्चिम नगर मंडल की अध्यक्ष सीमा चौहान (42) चार-पांच रोज से बुखार से पीड़ित थीं। वह निजी डॉक्टर से दवा ले रही थी। मंगलवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। बेहोशी के दौरे पड़ने लगे। बेहोशी की हालत में शाम को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां रात लगभग आठ बजे उनका निधन हो गया।




