आजमगढ़
भाजपा के नेतृत्व द्वारा जनपद में पांच मंडल अध्यक्ष बदले गये।

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
मृगांक शेखर सिन्हा को नगर अध्यक्ष बनाया गया
आजमगढ़ । भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व द्वारा जनपद में पांच मंडल अध्यक्ष बदले गये। नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों में मृगांक शेखर सिन्हा को नगर अध्यक्ष बनाया गया। सुबास सिंह को जहानागंज मंडल अध्यक्ष बनाया गया। रामनरेश चौहान को गूजरपार मंडल अध्यक्ष ,अरविन्द प्रजापति को सठियाव मंडल का अध्यक्ष, प्रेम भूषण सिंह को जीयनपुर मण्डल अध्यक्ष बनाया गया। जिलाध्यक्ष श्री कृष्णपाल ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।




