बांदा

भाजपा ने शिविर लगाकर चलाया सदस्यता अभियान

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

ओरन/बांदा। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष व नगर पंचायत अध्यक्ष नरैनी ओममणि वर्मा द्वारा नगर के मुख्य चौराहे पर  कैंप लगाकर  मिस्ड कॉल से लगभग एक सैकड़ा लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई। सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए ओममणि बर्मा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग विश्व की सबसे बड़ी  पार्टी से जुड भाजपा परिवार का हिस्सा बने। हमारी पार्टी सबका साथ सबका विकास के तहत कार्य कर रही है। ओरन नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश कुमार द्विवेदी सहित रमाकांत त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष रामबाबू त्रिपाठी, साकेत बिहारी शिवहरे, दिवाकर द्विवेदी,भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज गुप्ता , रामजी शिवहरे,केके कुशवाहा, मार्तंड द्विवेदी, भोला कोटार्य,बबलू पांडे, श्रीकांत शिवहरे, बउआ गुप्ता व सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button