बलरामपुर

भाजपा प्रदेश महामंत्री का किया गया भव्य स्वागत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बलरामपुर : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह का बलरामपुर प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। जनपद आगमन पर हरिहरगंज में भाजपा जिला प्रभारी त्रयंबक तिवारी,जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष पूर्व सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्रा,सदर विधायक पल्टूराम,तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल,उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह,चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू, अनूप चंद्र गुप्ता, डॉ अजय सिंह पिंकू,जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह,मीडिया सह प्रभारी संदीप उपाध्याय,गोविन्द सोनकर आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुके व स्मृति चिन्ह् देकर स्वागत किया । भाजपा संगठन महामंत्री ने

तुलसीपुर पहुँच कर आदि शक्ति मां पाटेश्वरी देवी का दर्शन कर मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी से भेंट किया भाजपा नेता,समाज सेवी डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने धर्मपाल जी का चित्र अंग वस्त्र भेट कर स्वागत किया।  इसके पश्चात अटल भवन भाजपा कार्यालय बलरामपुर में जिला पदाधिकारियों,मंडल अध्यक्ष,विधानसभा संयोजक,जनप्रतिनिधियों,वरिष्ठ कार्यकर्ताओं,पूर्व जनप्रतिनिधियों से बैठक कर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों व संगठनात्मक विषयों को लेकर चर्चा की ।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button