सहारनपुर

भारतीय किसान यूनियन के युवा तहसील अध्यक्ष बने मोहम्मद तय्यब

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अफ़ज़ल अली बेहट

राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सौंपा गया नियुक्त पत्र

सहारनपुर। बेहट नियामतपुर में भारतीय किसान यूनियन की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार किया संगठन को आगे बढ़ाने के लिए तहसील अध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष को सौंपे नियुक्ति पत्र मोहम्मद तय्यब को बेहट तहसील अध्यक्ष व अरशद अली को मुजफ्फराबाद ब्लॉक अध्यक्ष महताब आलम को सचीव के पद पर नियुक्त किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह गुर्जर व राष्ट्रीय संस्थापक सोमदत्त शर्मा ने बैठक में कहा कि अपने किसान भाइयों का हम किसी भी सूरत में उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे किसानों के लिए जहां तक सरकार से लड़ना पड़ेगा लड़ते रहेंगे। वहीं नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष तोययब ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों का ओवरलोड वाहनों ने हाल खराब कर रखा है।

नियामतपुर जमालपुर पठलोकर बरौली से होकर गुजरने वाले ओवरलोड वाहन रात दिन गुजरते हैं। इनकी वजह से रोड जगह-जगह से टूट चुकी है। इसी बिना पर आए दिन कोई ना कोई घटना होती रहती है इसको लेकर हम बहुत जल्द उच्च अधिकारियों से मिलकर अवगत कराएंगे समस्या का निस्तारण न हुआ तो अगर धरने पर बैठना पड़ा तो भी पीछे नहीं हटेंगे बैठक में किसान यूनियन के बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button