प्रतापगढ़

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ मे चंद्रशेखर तिवारी के जिलाध्यक्ष बनने पर साथियों ने जताई खुशी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लालगंज, प्रतापगढ़। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर तिवारी के मनोनयन की जानकारी होने पर गुरूवार को यहां साथियों मे प्रसन्नता देखी गई। वहीं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने साथी पत्रकारों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह पत्रकारिता के आदर्श मूल्यों तथा पत्रकार सुरक्षा अधिनियम के मुददे पर महासंघ की ओर से संघर्ष को तेज करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें महासंघ की प्रान्तीय कार्यकारिणी की ओर से पत्रकारों के हित मे उठाये गये संघर्षो मे सहयोग का भरोसा दिलाया। साथियो ने चंद्रशेखर के मनोनयन को लेकर महासंघ के संरक्षक भगवान प्रसाद उपाध्याय तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रभाशंकर ओझा तथा मण्डलीय अध्यक्ष अजय पाण्डेय के प्रति आभार भी जताया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष विनोद सिंह व संचालन महामंत्री साकेत मिश्र ने किया। इस मौके पर देवानंद मिश्र, डा. आशीष सिंह, विकास मिश्र, मनोज सिंह, बाबा नरेन्द्र ओझा, सुरेन्द्र तिवारी सागर, सुरेश मिश्र मदन, उमेश तिवारी, राजेन्द्र मिश्र, संतोष तिवारी, सुनील सिंह, प्रमोद सिंह, सुशील सिंह, अशोकधर दुबे, शैलेन्द्र मिश्र, अनूप तिवारी, संजीव तिवारी, संजय शुक्ल, सरवर आलम, जाकिर अली, जगत वर्मा, राजीव तिवारी, शत्रुध्न पाण्डेय, मनोज तिवारी, राजकुमार मिश्र, आशुतोष मिश्र, लवलेश शुक्ल, मुकेश तिवारी, प्रेम मिश्र, राहुल मिश्र, संदीप मिश्र, शिवकरन चतुर्वेदी, रामू मिश्र, धर्मेन्द्र मिश्र शास्त्री सौरभ त्रिपाठी, सुमित त्रिपाठी वत्सल, आंनद तिवारी, अनिल तिवारी, आईपी मिश्र, मुकेश सिंह, राकेश तिवारी आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button