बाजार

भारत और दुबई की हवाई यात्रा को एक बार फिर से किया गया बहाल, चुनिंदा पैसेंजर्स को मिलेगी अनुमति

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली : पिछले दो महीने से बंद पड़े भारत और दुबई की हवाई यात्रा को एक बार फिर से बहाल कर दिया गया है। कोरोना की दूसरी लहर की वजह से दुबई ने भारत से आ रहे पैसेंजर्स पर रोक लगा दी थी। बुधवार को एयर इंडिया की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि आज से एक बार फिर से दुबई से हवाई सेवाएं बहाल की जा रही हैं। 19 जून को दुबई की क्राइसिस और डिजास्टर मैनेंजमेंट की सुप्रीम कमिटी भारत से से आ रहे पैसेंजर्स पर से रोक हटा लिया था। एयर इंडिया ने अपने ट्वीट में कहा, ’24 जून से दुबई से भारत आ रहे लोग दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल एक पर रिपोर्ट करें।’ एयर इंडिया के अलावा Emirates ने भी अपनी सेवाएं बहाल करने का निर्णय लिया है।

सेवाएं एक बार फिर से बहाल होने के बाद भी सिर्फ ऐसे लोग ही इसका फायदा उठा सकेंगे जिन्होंने दुबई के द्वारा अप्रूव किए गए वैक्सीन की दोनों डोज ली है। दुबई की क्राइसिस और डिजास्टर मैनेंजमेंट की सुप्रीम कमिटी ने 19 जून को ही स्पष्ट कर दिया था कि वैक्सीन की डोज लेने वाले व्यक्ति को ही भारत से दुबई आने की अनुमति होगी। आपको बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए 24 अप्रैल दुबई प्रशासन के द्वारा भारत से आ रहे लोगों पर रोक लगा दी थी।

भारत के अलावा साउथ अफ्रीका, नाइजीरिया के साथ भी दुबई ने अपनी हवाई यात्राएं बहाल कर दी हैं। इन देशों के पैसेंजर को फ्लाइट से 48 घंटे के अंदर का कोरोना आरटीपीसीआर टेस्ट निगेटिव दिखाना होगा। जिसके बाद ही इन्हें दुबई जाने की अनुमति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button