कला-साहित्य

भारत माता सहम गयी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

भरी वेदना प्रबल हृदय में,कैसे कोई गीत सुनाएं |

भर आये अश्रु आँख में,कैसे अब मन को समझाये |

भारत माता सहम  गयी है, देख  कुदृष्टि शैतानों की |

लुटी आबरू  चौराहों पर, कैसी  पशुता  हैवानों की ||

चीख  उठी है  धरा  खौफ से,कैसे अधर ये दोहराये |

भर आयेअश्रु आँख में, कैसे अब मन को समझाये ||

जब आँचल को खींचा होगा,क्यूँ हाथ न इन सब के काँपे |

शर्म  सार  कर दी  मानवता,आओ  हम सब  इनको भाँपे ||

कैसा किया रुदन तब होगा,नहीं शब्द कैसे बतलाये |

भर आये अश्रु आँख में, कैसे अब मन को समझाये ||

तमाशबीन  बन बैठे  लोग,मृतक आत्मा  क्यूँ  न थी जागी |

कुल संतति सहित मिले सबको ,मृत्यु दंड के है सब भागी ||

कहती  स्वप्निल  चैन  न मुझको, कैसे अपनी  पीड़ा  गाये ||

_______________________________________

कवयित्री

कल्पना भदौरिया “स्वप्निल “

लखनऊ

उत्तरप्रदेश

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button