युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
भरी वेदना प्रबल हृदय में,कैसे कोई गीत सुनाएं |
भर आये अश्रु आँख में,कैसे अब मन को समझाये |
भारत माता सहम गयी है, देख कुदृष्टि शैतानों की |
लुटी आबरू चौराहों पर, कैसी पशुता हैवानों की ||
चीख उठी है धरा खौफ से,कैसे अधर ये दोहराये |
भर आयेअश्रु आँख में, कैसे अब मन को समझाये ||
जब आँचल को खींचा होगा,क्यूँ हाथ न इन सब के काँपे |
शर्म सार कर दी मानवता,आओ हम सब इनको भाँपे ||
कैसा किया रुदन तब होगा,नहीं शब्द कैसे बतलाये |
भर आये अश्रु आँख में, कैसे अब मन को समझाये ||
तमाशबीन बन बैठे लोग,मृतक आत्मा क्यूँ न थी जागी |
कुल संतति सहित मिले सबको ,मृत्यु दंड के है सब भागी ||
कहती स्वप्निल चैन न मुझको, कैसे अपनी पीड़ा गाये ||
_______________________________________
कवयित्री
कल्पना भदौरिया “स्वप्निल “
लखनऊ
उत्तरप्रदेश
