देश

भारी बारिश के चलते देश के कई राज्यों में तबाही, जानें अपने शहर का हाल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली। भारी बारिश के चलते देश के कई राज्यों में तबाही मची हुई है। लगातार नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। काफी संख्या में लोगों की जान भी चली गई है। पहाड़ी इलाकों से तो भूस्खलन की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। वहीं ओडिशा में तो स्थिति प्रत्येक दिन बिगड़ रही है। यहां पर भारी बारिश के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। केन्द्रापड़ा जिले में दीवार ढहने से कई लोगों की जान जाने की भी खबर सामने आई है। इतना ही नहीं स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं और 12 जिलो में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं हिमाचल, गुजरात, बिहार, यूपी, कर्नाटक, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। तो चलिए जानते हैं कि इन राज्यों में ताजा स्थिति क्या है।
हिमाचल की बात करें तो यहां पर भी भारी बारिश का कहर बरकरार है, जिसके चलते जगह-जगह पानी भर गया है। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में तो सड़के जाम हो गई है। भूस्खलन की खबरें भी यहां से लगातार आ रही हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। वहीं गुजरात में भी बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री बनते ही भूपेंद्र पटेल ने राज्य में बाढ़ के हालात पर चर्चा भी है। साथ ही जामनगर की ताजा स्थिति से अवगत हुए।
उधर, यूपी में भी भारी बारिश के चलते बाढ़ का खतरा बना हुआ है। यहां पर खतरे के निशान से ऊपर कई नदियों का जलस्तर पहुंच गया है। कई गांव डूब भी गए हैं। वहीं बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से मदद देने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। कर्नाटक और महाराष्ट्र भी में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। लोगों को जलभराव जैसी परेशानियों का सा्मना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button