शाहजहांपुर
भिड़ी बाइक और साइकिल, टक्कर में दो युवक गंभीर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
शाहजहांपुर। कलान थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर के समीप मोटरसाइकिल और साइकिल की भिड़ंत हो गई। इसमें मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक युवक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया है।
ग्राम लालपुर बडेरा निवासी सलमान पुत्र अब्दुल ने बताया कि अपने साथी दिलशाद पुत्र इश्तियाक के साथ मोटरसाइकिल से कलान से अपने गांव लालपुर बडेरा वापस जा रहे था। तभी लालपुर बडेरा की तरफ से आ रहे साइकिल सवार ने मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी। इसमें मोटरसाइकिल सवार सलमान व दिलशाद घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए कलान के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इसमें दिलशाद की हालत गंभीर होने पर शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।




