सेहत

भीषण गर्मी में ऐसे रखें खुद का ख्याल, डाइट में शामिल करें ये चीजें

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बढ़ती गर्मी से इन दिनों हर कोई परेशान हो रहा है। तेज धूप, लू और उमस शरीर में कई तरह की बीमारियों को जन्म देती है। इस मौसम में भूख भी नहीं लगती। सारा दिन प्यास के कारण मुंह सुखने लगता है। गर्मियों में पेट और पाचन से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य के साथ की हुई छोटी सी लापरवाही के कारण उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं होने लगती हैं। आपको कुछ ऐसे चीजें बताते हैं जिनसे आप इस बढ़ती गर्मी में अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में…

हल्का खाना खाएं

गर्मियों के दिनों में पेट से जुड़ी समस्याओं का भी आपको सामना करना पड़ सकता है। गर्मी में आपको अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा फल खाएं। तेज मसाले वाले खाने का सेवन न करें। अपनी भूख के मुताबिक ही खाना खाएं। ऐसी चीजें खाएं जो आपको आसानी से पच जाए।

मौसमी फल जरुर खाएं

गर्मियों में आप सीजनल फल का सेवन भी अवश्य करें। आप तरबूज, खरबूज और अधिक पानी वाले फल अपनी डाइट में शामिल करें। आप संतरे, अंगूर, लीची, चेरी, आड़ू और आम जैसे फलों का सेवन भी करें। यह फल आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करेंगे।

मौसमी सब्जियां खाएं

गर्मियों में आपको हरी सब्जियों का सेवन भी अवश्य करना चाहिए। तोरई, लौकी, भिंडी, करेला जैसी सब्जियां डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन सब्जियों में आप कम मसाले का ही इस्तेमाल करें। इससे आपका स्वास्थ्य एकदम तंदरुस्त रहेगा।

लस्सी, छाछ, दही जैसी चीजें पीएं

आप गर्मी से खुद को बचाने के लिए इन दिनों दही, छाछ, लस्सी जैसी चीजों का सेवन भी अवश्य करें। इसके अलावा आप नींबू पानी भी नियमित तौर पर पिएं। यदि आप कुछ ठंडा पीना चाहते हैं तो तरबूज, आम, लीची का शरबत बनाकर पी सकते हैं। यह आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करेंगे। आप बेल का शरबत भी बनाकर पी सकते हैं।

खुद को रखें हाइड्रेट

आप खुद के हाइड्रेट रखने के लिए अधिक से अधिक पानी पीएं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पानी पीना बहुत ही आवश्यक है। इसके अलावा आप दूध, दही, जूस, लस्सी, छाछ, नींबू पानी जैसी चीजें डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप ग्लूकॉन डी भी पीते रहें। इसके अलावा आप दिन में 1 गिलास नारियल पानी भी जरुर पीएं। नारियल पानी पीने से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button