गोंडा

भीषण गर्मी में जादातर सरकारी हैंडपंप खराब, जिम्मेदार बेखबर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कर्नलगंज (गोण्डा )। भीषण गर्मी के मौसम में जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों की पानी की विकराल समस्या की सुधि लेना भी उचित नहीं समझा है। वहीं शासन प्रशासन की यह उदासीनता स्थानीय लोगों पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। जहां काफी संख्या में सरकारी हैंडपंप खराब होने से लोगों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा है और लोग छोटे नलों से दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। शासन प्रशासन से सभी को मदद की उम्मीद होती है परंतु यहां पर हालात बिल्कुल उलट है,कई महीनों से खराब हैंडपंपों की मरम्मत प्रशासन और जिम्मेदारों द्वारा अभी तक नहीं कराई जा सकी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार जिम्मेदार लोगों से हैंडपंप के मरम्मत की मांग की गई है लेकिन उनकी इस विकट समस्या की ओर जिम्मेदारों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गांव एवं कस्बे के सरकारी हैंडपंप के खराब होने के चलते पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे नागरिक चाहते हैं कि जल्द से जल्द इन सरकारी इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत हो जाए जिससे कि स्वच्छ जल मुहैया हो सके। जबकि जिम्मेदार लोग जानबूझकर मूकदर्शक बने हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button