कला-साहित्य

भैंस गई फिर से पानी में

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

डॉ. रविशंकर पांडेय

दिल्ली की

बातें करता हूँ

गाँवों की बोली बानी में,

भैंस गई

फिर से पानी में  !

हम भी हैं

कितने सैराठी

थामे रहे

हाथ में लाठी,

फिर भी रोक

न पाए उसको

क्या कर बैठे नादानी में  !

लाठी में अब

नहीं तंत है

जनता तो

तोता रटंत है,

मन करता है

बाल नोच लें

खुद अपने ही हैरानी में!

कहत कबीर

सुनो भाई साधो

सब के सब

माटी के माधो,

बेंच रहे

ईमान धरम सब

महज एक कौड़ी कानी में!

भैंस गई

फिर से पानी में  !!

 काव्य के रचनाकार डॉ0 रवि शंकर पांडे पूर्व प्रशासनिक अधिकारी हैं उनके फेसबुक वाल से साभार

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button