गोंडा

भोजपुरी गायक मेंही लाल यादव को किया गया सम्मानित

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मनकापुर/ गोंडा : तहसील मनकापुर अंतर्गत मनकापुर बाजार के मां आदि शक्ति दुर्गा पूजा पंडाल शास्त्री नगर मंगल भवन चौराहे पर भोजपुरी भजन गायक मेहीलाल यादव को मानस मंगल दल सेवा समिति मनकापुर के अध्यक्ष एवं दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष वैभव सिंह के द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। उनके साथ सहायक गायिका आराध्य को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अपार भक्तों की भीड़ में माता जी के जयकारे लगाए  तथा भोजपुरी गायक  मेहीलाल लाल यादव के सम्मानित होने पर उन्हें ढेर सारी बधाइयां दी इस अवसर पर आर के नारद, रमाशंकर गुप्ता, अमित मोदनवाल, दुर्गेश कुमार, पंडित, अनिल शास्त्री तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button