मध्यप्रदेश

भोपाल के वन विहार में भारत के सबसे बुजुर्ग भालू गुलाबो की मौत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

भोपाल : गुलाबो नाम से पुकारे जाने वाली 40 वर्षीय देश की सबसे बुजुर्ग मादा भालू का भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान और चिड़ियाघर में निधन हो गया। उद्यान के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आधिकारिक बयान में बताया गया कि मई 2006 में 25 साल की आयु में गुलाबो को एक मदारी से बचाकर यहां भोपाल स्थित वन विहार में लाया गया था। रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि को 40 वर्ष की आयु के बाद उसकी मृत्यु हो गई। बयान में कहा गया कि गुलाबों भोपाल वन विहार में पर्यटकों का प्रमुख आकर्षक थी। वह देश की सबसे अधिक आयु की भालू थी। वन विहार के कर्मचारियों ने बताया कि नियमों के अनुसार गुलाबो का अंतिम संस्कार किया। भोपाल की विश्व प्रसिद्ध बड़ी झील के किनारे स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में भालू के पुनर्वास और प्रजनन का केंद्र संचालित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button