कला-साहित्य
भोले का है चंद्रयान

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
शिव के मस्तक पर चंदा है,
और चंदा पर हिंद तिरंगा,
देश के जन-जन का मन हर्षा,
सोमनाथ का है अभिनंदन।
दुनिया को दिखलाया हमने,
चांद पर झंडा कैसा लगता,
गीत सुरों में गाता झंडा,
लहर-लहर लहरायें तिरंगा।
शिव के सावन की महिमा है,
अमृतकाल में हुआ कमाल,
हिंदी की धड़कन को लगता है,
हिमाचल भी गया पहचान।
इसरो ने पा लिया लक्ष्य है,
स्वप्न किया साकार यहां,
यादगार बन गया दिवस है,
जन-गण मन का गान जहां।
चांद धरा पर उतरा ऐसे,
मामा का वह रूप धरे,
चंद्रयान पा गया है मंजिल,
मुस्कानों का रंग भरे।
कार्तिकेय कुमार त्रिपाठी ‘राम’
सी स्पेशल, गांधीनगर, इन्दौर


