मऊ

मऊ जनपद के पुलिस मुठभेड़ में 04 शातिर अपराधी गिरफ्तार, कब्जे से 02 तमंचा व कारतूस एवं चोरी की बैटरी, सीलिंग फैन व अन्य सामान बरामद

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मऊ जनपद के पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना हलधरपुर पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब आज दिनांक 05.09.2021 को रात्रि देखभाल क्षेत्र चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर कि कुछ चोर ग्राम पीपरसाथ सड़क के किनारे स्थित काली मंदिर के पास बाग में चोरी का समान लिये हुये इकठ्ठा हैं तथा आपस में चोरी के सामान का बंटवारा कर रहे हैं। इस सूचना पर तत्काल उक्त बताये गये स्थान पर एकबारगी दबिश दिया गया तो उपस्थित लोगों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर करते हुये भागने की कोशिश की गयी, जिस पर मौजूद पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुये घेरकर 04 व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उक्त द्वारा अपना नाम क्रमशः संजय यादव पुत्र सुभाष, पवन यादव पुत्र रामवचन निवासीगण वृंदावन थाना रसड़ा बलिया, अभिषेक भारती पुत्र अंजनी राम व रुस्तम कुमार पुत्र रामप्रवेश निवासीगण कुशुहा बुजुर्ग थाना रसड़ा बलिया बताया गया। तलाशी के दौरान उक्त संजय यादव व पवन यादव के कब्जे से एक-एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक-एक जिंदा/खोखा कारतूस 315 बोर, अभिषेक भारती के कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू तथा चोरी की 02 अदद बैटरी, 04 सीलिंग फैन, 01 फुटबाल, 02 बैटमिंटन रैकेट, 02 कार्क, 04 प्लास्टिक की कुर्सी एवं एक मोटरसाईकिल हीरो स्प्लेंडर आई स्मार्ट (यूपी 54 जेड 4874) बरामद किया गया।
कड़ाई से पूछताछ के दौरान उक्त द्वारा बताया गया कि, हम चारो मिलकर चोरियों को अंजाम देते हैं, दिसम्बर 2020 में ग्राम चकरा में खड़े टै्रक्टर की बैटरी चुराया था तथा उसी रात रास्ते में आते समय जमीन सहरुल्ला में खड़ी आटो की बैटरी चुराये थे, ये दोनों वही बैटरी हैं। अन्य बरामद सामानों के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो बताया गया कि अप्रैल 2021 में दतौड़ा स्थित कम्पोजिट विद्यालय से पंखा, विद्युत बोर्ड, थाली, गिलास, कुर्सी, गैस, चूल्हा, बाल्टी, व खेल सामग्री आदि चुराये थे, यह चारों सीलिंग फैन, कुर्सियां व खेल सामग्री उसी विद्यालय से चोरी के है। शेष समान को हम लोगों ने पैसे की जरुरत वश रेलवे स्टेशन रतनपुरा के बाहर एक अंजान आदमी को 2000 रुपये में बेच दिये थे तथा प्राप्त रुपये आपस में बांट लिये थे जो खर्च हो गये। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध क्रमशः मु0अ0सं0 263,264,265,266/21 धारा 307,379,380,411 भादवि व 3/25 एवं 4/25 आयुद्ध अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण-
1. संजय यादव पुत्र सुभाष निवासी वृंदावन थाना रसड़ा बलिया।
2. पवन यादव पुत्र रामवचन निवासी वृंदावन थाना रसड़ा बलिया।
3. अभिषेक भारती पुत्र अंजनी राम कुशुहा बुजुर्ग थाना रसड़ा बलिया।
4. रुस्तम कुमार पुत्र रामप्रवेश निवासीगण कुशुहा बुजुर्ग थाना रसड़ा बलिया।
बरामदगी-
1. चोरी की 02 अदद बैटरी।
2. चोरी के 04 सीलिंग फैन।
3. चोरी का 01 फुटबाल।
4. चोरी के 02 बैटमिंटन रैकेट।
5. चोरी के 02 कार्क।
6. चोरी के 04 प्लास्टिक की कुर्सी।
7. एक मोटरसाईकिल हीरो स्प्लेंडर आई स्मार्ट (यूपी 54 जेड 4874)।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button