उत्तर प्रदेशमऊ
मऊ जनपद में 69 शीशी अवैध देशी शराब बरामद, 02 गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
मऊ : मऊ जनपद के विभिन्न थानों द्वारा चेकिंग के दौरान थाना हलधरपुर पुलिस द्वारा पहसा से यशवंत सिंह पुत्र स्व0 बाके बहादुर सिंह निवासी पहसा थाना हलधरपुर जनपद मऊ के कब्जे से 45 शीशी (200 एमएल) देशी शराब लैला, थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा ढोलना तिराहे के पास से अजीत प्रजापति पुत्र अनिल प्रजापति निवासी चकबरबोझी थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ के कब्जे से 24 शीशी (200एमएल) अवैध देशी शराब बन्टी बबली बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना सम्बन्धित पर धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।




