मऊ

मऊ जिले के बिशनपुर गांव में लोगों ने मतदान का किया बहिष्कार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मऊ : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में 9 जिलों की 54 सीटों पर  मतदान चल रहा है। इसी  बीच जिले के धर्मपुर बिशनपुर विण्टोलिया गांव के मतदान केंद्र 266 और 267 के मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है।  उनका साफ कहना है कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएंगी हम मतदान नहीं करेंगे।

दरअसल, विण्टोलिया गांव मधुबन विधानसभा क्षेत्र में आता है और हमेशा ही बाढ़ की विभीषिका से जूझता रहता है पिछले साल आई बाढ़ में कई घर नदी में समा गए थे जिसकी वजह से काफी लोग बेघर हो गए है। ग्रामीणों की मांग है कि यहां के लोगों  के पास रहने के लिए घर नहीं है कोई सुनवाई नहीं हुई।  इसलिए हम यहां के चुनाव का बहिष्कार करते हैं। मामले की जानकारी होते ही मौके पर जिले आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे है।

उप जिलाधिकारी मधुबन अशोक कुमार ने बताया कि यहां के लोग पिछले साल आई बाढ़ के दौरान कुछ लोगों का घर गांव में डूब गया। सरकार के द्वारा कटान रोकने के लिए कोई खास प्रयास नहीं किए गए थे इससे नाराज हैं।  मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि  उनकी नाराजगी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी मधुबन ने बाताय उनकी समस्याओं पर विचार किया जाएगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button