अलीगढ़

मगरमच्छ के लिए अब रात में लगेगा फंदा, जिन गलियों में सबसे ज्यादा देखा गया, वहां मौजूद रहेंगी टीमें

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अलीगढ़। अलीगढ़ में मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। मगर को पकड़ने के लिए टीमें अब रात में जाल बिछाएंगी। जिन गलियों में मगरमच्छ सबसे ज्यादा देखा गया है, टीमें वहीं मौजूद रहेंगी और वहां रुककर उसका इंतजार करेंगी। इसके साथ ही टीम का एक हिस्सा पोखर और इसके आसपास मौजूद रहकर नजर रखेगा।

अगर मगरमच्छ पोखर के आसपास ही नजर आता है तो उसे वहीं दबोच लिया जाएगा, जिससे कि उसे आबादी के अंदर आने से रोका जा सके। इसके लिए विभाग ने सारी योजना तैयार कर ली है और टीमें अपनी तैयारियां करने में जुट गई हैं। जिला वन अधिकारी दिवाकर कुमार वशिष्ठ ने बताया कि मगरमच्छ अक्सर रात में ही निकलता है। दिन में वह लोगों के आवागमन के कारण बाहर नहीं निकलता है और पोखर या आसपास के क्षेत्र में छिप जाता है। इसलिए उसे खोजना काफी मुश्किल हो जाता है।

इसलिए टीमों के साथ रात में ही उसका इंतजार किया जाएगा। इलाके के लोगों ने उसे देर रात में ही अक्सर घूमते हुए देखा है, इसलिए टीमें उसका रात में ही इंतजार करेंगे और जैसे ही वह नजर आएगा। उसे पूरी सुरक्षा के साथ पकड़ कर आबादी के बाहर किसी सुरक्षित स्थान में छोड़ा जाएगा। जिससे कि वह किसी के लिए खतरा न बनें।

मगरमच्छ का रेस्क्यू करने के लिए टीम तैयार कर दी गई है। यह टीम पूरे इलाके में फैल जाएगी और रात में जगते हुए मगरमच्छ का इंतजार करेगी। मगरमच्छ जिन गलियों में सबसे ज्यादा देखा गया है, वहां पर दो-दो कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। जिससे कि उसके बाहर आते ही तुरंत एक्शन लिया जा सके।गलियों के साथ ही पोखर के आसपास के क्षेत्र को भी सीज किया जा रहा है।

जिससे कि मगरमच्छ के बचकर निकलने की कोई गुंजाइश न रह सके। बारिश के कारण इन दिनों पोखर में काफी पानी है, इस कारण टीमें पोखर में उतरकर मगरमच्छ को खोजने के बजाय बाहर रहकर ही उसका इंतजार कर रही हैं। जिससे कि पूरी सुरक्षा के साथ उसे पकड़ा जा सके।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button