मजाक का विरोध करने पर युवक को मारा चाकू घायल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फतेहपुर। हथगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अहियापुर में शनिवार की देर रात मजाक करने का विरोध करने पर दबंग ने अपने साथी समय 25 वर्षीय युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया जिसे उपचार के लिए सीएससी लाया गया जहां उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार आइंदा गांव निवासी महेश दुबे का पुत्र सचिन दुबे शनिवार की रात 8ः00 बजे गांव के ही अशोक गुप्ता की किराने की दुकान सामान लेने जा रहा था बताते हैं कि दुकान के पास से ही गांव का ही पुत्री पंडित बैठा था जिसने सचिन से मजाक कर दिया सचिन जब विरोध किया तो पुती पंडित ने अपने साथी मनोज दुबे के साथ मेल सचिन को चाकू मार दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया घटना को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए उधर परिजन घायल को लेकर सीएससी पहुंचे जहां उपचार के बाद हालत ठीक न होने पर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।




