बहराइच

मण्डलीय गोष्ठी के लिए रवाना हुआ कृषकों का दल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बहराइच । कृषि उत्पादन आयुक्त उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में 14 दिसम्बर 2023 को डॉ राम मनोहर लोहिया विवेकानंद सभागार अयोध्या में आयोजित मण्डलीय गोष्ठी में प्रतिभाग करने हेतु जिले से 50 कृषकों के दल को रवाना किया गया। कृषि भवन परिसर से जिले के किसानों को अयोध्या ले जाने वाली बस को जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय ने सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. जितेंद्र कुमार, एसडीओ कृषि सदर उदय शंकर सिंह, कैसरगंज के शिशिर कुमार व नानपारा के सुधीर कुमार मिश्रा के साथ संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया। इस अवसर पर कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी व कृषक मौजूद रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button