मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में लागू हुई आचार संहिता को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- चुनाव आयोग का जो निर्णय है उसका पालन हम सभी को करना है

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

ग्वालियर : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर पहुंचे। जहां ग्वालियर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मध्यप्रदेश में लागू हुई आचार संहिता को लेकर सिंधिया ने कहा कि चुनाव आयोग का जो निर्णय है, उसका पालन हम सभी को करना है। सिंधिया ने कहा, सबसे बड़ा दान मतदान का होता है। मुझे पूरा विश्वास है हमारे सभी पांचों प्रदेश के मतदाता भगवान स्वरूप हैं। उनका विकास और प्रगति के प्रति देश के वर्चस्व के प्रति पूरा समर्पण है। उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण की नीतियों को पूर्ण आशीर्वाद भाजपा के साथ रहेगा। यही कामना मैं दिल की गहराइयों से करता हूं।
विपक्ष द्वारा पीएम मोदी को पहले महादानव और अब रावण बताए जाने पर सिंधिया ने कहा है कि जिनकी विचारधारा हमेशा जनता के साथ नहीं है। बल्कि सिर्फ अपने साथी और कुर्सी के साथ है। वे राष्ट्रीय स्तर के नेता जो भारत से उभर कर विश्व पटेल पर हैं। उनके प्रति जो दुर्भावना है, मुझे पूरा विश्वास है कि ऐसे लोगों को प्रदेश और देश की जनता जवाब जरूर देगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आए हुए हैं, जहां वह घाटीगांव और चीनोर में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे उसके बाद वह गुना जिले के लिए रवाना हो जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button