गोंडा

मनकापुर अयोध्या पैसेंजर ट्रेन चलाने सहित 5 सूत्री मांग पत्र डी. सी. एम. को सौंपा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

झिलाही बाजार/गोंडा । बृहस्पतिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के डीसीएम अनुज कुमार सिंह के मनकापुर आगमन और निरीक्षण के दौरान मानस मंगल दल सेवा समिति मनकापुर के संस्थापक आरके नारद द्वारा मनकापुर रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर 5 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मनकापुर अयोध्या के बीच पैसेंजर ट्रेन का संचालन, रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर ओवरब्रिज तथा इस पार से उस पार जाने वाले ग्रामीणों एवं अन्य लोगों के लिए ओवर ब्रिज, मनकापुर रेलवे स्टेशन पर अमरनाथ एक्सप्रेस, काठगोदाम तथा गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की गई। स्टेशन के बाहर सुलभ शौचालय का निर्माण कराने तथा मनकापुर रेलवे के मुख्य मार्ग को ऊंचा करके चौड़ी सड़क बनाकर दोनों तरफ पटरियां बनाने की बात रखी गई है। डीसीएम महोदय ने मनकापुर अयोध्या पैसेंजर शीघ्र चलवाने की बात कही है, इसके पहले डीसीएम महोदय के मनकापुर रेलवे स्टेशन पर 12:15 बजे पहुंचने पर एपी इंटर कॉलेज मनकापुर के एन सी सी 48 बटालियन के दर्जनों कैडेटों द्वारा सलामी दी गई। इस दौरान कैडेटों को संकल्प भी दिलाया गया, तथा रेल परिसर में कई कैडेटों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। डीसीएम महोदय द्वारा प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 पर बने गार्डन में वृक्षारोपण भी किया गया। तत्पश्चात उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण किया। और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान रेलवे के तमाम आला अफसर स्टेशन, अधीक्षक प्रभाकर पांडे, एनसीसी मेजर कौशलेंद्र सिंह, सीताराम मिश्रा, अंकू उपाध्याय, अंकित उपाध्याय, राम गोपाल चौहान, संचित कसौधन आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button