गोंडा

मनकापुर जंक्शन से वाया अयोध्या होते हुए प्रयागराज तक के लिए गाड़ियों का संचालन 21 जून से शुरू

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मनकापुर/ गोंडा । मनकापुर जंक्शन से वाया अयोध्या होते हुए प्रयागराज तक के लिए गाडियों का संचालन 21 जून 21 से शुरू हो जाएगा। इस रेल मार्ग पर फिलहाल दो ही गाड़ियों को चलाने के लिए रेल प्रशासन ने हरी झण्डी दी है।प्रभाकर पाण्डेय/ स्टेशन अधीक्षक मनकापुर ने बताया कि,प्रयागराज से चलकर मनकापुर तक आने वाली सरयू एक्सप्रेस (04233/04234) आगामी 21जून से प्रयागराज से चलेगी । तथा अगले दिन निर्धारित समय पर मनकापुर से प्रयागराज के लिए जाएगी । यह गाड़ी पूर्व की भांति प्रतिदिन चलेगी। जब कि,मनवर संगमएक्सप्रेस (04231/04232) वृहस्पति वार व रविवार को छोड़कर शेष पांच दिन चलेगी ,जो प्रयागराज से बस्ती व बस्ती से प्रयागराज के मध्य चलेगी । स्टेशन अधीक्षक के अनुसार कोविड-19 के प्रोटोकोल का अनुपालन करते हुए आरक्षित टिकट धारी ही यात्रा कर सकेंगे। इस मार्ग पर गाडियों का संचालन शुरू होने से अयोध्या व प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिल सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button