मन का मिलन।

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
यह आनंदित करने का,
एक खूबसूरत सलीका है,
इसे आधुनिक युग में,
कह सकते एक तरीका है,
यहां धन और ऐश्वर्य को,
स्थान नहीं दिया जाता है,
संस्कार और संस्कृति को,
आभार व्यक्त किया जाता है,
यहां अपनत्व विवेक और विश्वास है,
सब जगह यहां मिलता है प्यार,
सब जगह दिखता उत्साह है,
यह लोगों को बहुत ही करीब,
लाने का एक अपूर्व दर्शन है,
आज़ सहजता से मिलकर रहने का,
बढ़ रही खूब आकर्षण है।
यह दूरियां नहीं बढ़ाता है,
सबको नजदीक से समझना,
और समझाने का आसानी से,
तोर -तरीका ही सदैव बताता है,
नजदिकियां लाकर खड़ा हो जाता है,
आनंदित करने में मदद करता है,
खुशहाली लाने में यहां यह सबको,
सदैव भरपूर मदद करता है।
मन का मिलन आज़ की दुनिया में,
एक सबसे प्रखर पहचान है,
इस आधार पर आचार -विचार,
करने वाले लोगों पर हमेशा,
दुनिया रहता है सदैव परेशान हैं।
डॉ०अशोक, पटना,बिहार।




