कला-साहित्य

मन को किसने फेरा है

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

चित्र हुआ धुंधला जीवन का,

दुविधाओं का डेरा है।

बुद्धि जटिलताओं में उलझी,

मन को किसने फेरा है।।

क्यों अनचाही राहें आकर

पैरों में बेड़ी डालें,

साथ जुड़ा अंधियारों से है

दीखे नहीं सवेरा है।

मन को किसने फेरा है।।

मैंने कब मोती मांगे थे,

कब सुख की आशा रखी,

किन्तु सतत उर टूट रहा है

कष्ट यही बस मेरा है।

मन को किसने फेरा है।।

मन को कैसे शिला बनाऊॅं,

विधि तू ही अब बतला दे।

नहीं सहन होता है इतनी

पीड़ाओं ने घेरा है।

मन को किसने फेरा है।।

डॉक्टर श्वेता सिंह गौर, हरदोई

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button