कला-साहित्य

मन नहीं करता

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

तह करके रख दीं सभी यादों की परतें,

अब उन्हे खोलने का मन नहीं करता।

मत पूछो क्या कुछ छिप गया हैं इनमें,

भूले हुए कल में रोने का मन नही करता।

असमय मुरझाए फूल टूट चुके हैं,

क्यों सींचू मैं उन्हे बिखरी यादों से।

समेटे हुए इन नए लम्हों में उन्हे अब

फिर से बो देने को मन नहीं करता ।

न ही शिकायत न शिकवा हैं मुझे,

मिटा दी हैं दरारें समय ने गुजर के।

झांक कर गुजरें लम्हे फिर से देखूं,

अब फिर खो जाने को मन नहीं करता।

गुजरे लम्हों की कुछ सीखें लिख ली हैं,

जब तब पढ़ती हूं अपनी भूल परखने को।

अपना कहने वालों को अपना मान लिया था,

इस भ्रम खुद को खो देने को मन नहीं करता।

स्वरचित एवं मौलिक

कंचन वर्मा

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश 

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button