कला-साहित्यविचार

मन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

चंचल -चपला सा यह मन,

भटक रहा क्यों इधर-उधर,

अविराम गति, को विराम मिले,

तो न जाने उपजे क्या धन,

चंचल चपला सा यह मन।

मनोयोगी ने बांधा इसको,

वह शव से, शिव का यात्री बन,

निखर गया फिर अनंतकोटी तक,

नहीं रही, उसकी गति मंद,

चंचल- चपला सा यह मन।

आओ मिलकर ,बांध ले इसको,

एक दिशा और एक लक्ष्य में,

इंद्रियों संग साध ले इसको,

फिर निखरे ज्यों नभ में चंद्र,

चंचल- चपला सा यह मन।

यह मन तो ‘पार्थ’ ही रहा,

न जाने ,कब सारथी होगा,

कब यह कुंदन ‘कृष्ण’ बनेगा,

विश्व धर्म परमार्थी होगा,

पूछ  रहा है विराट गगन,

चंचल चपला सा यह मन।

अंजनी द्विवेदी ‘काव्या’अगस्त पार रोड,

नवीन फल मंडी, जिला- देवरिया,उत्तर प्रदेश

ह्वाटसप नम्बर-7355763043

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button