गोंडा

मशरूम की सब्जी खाने से सात बच्चों सहित, एक दर्जन बीमार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

इटियाथोक/गोण्डा। इटिया थोक थाना क्षेत्र में मशरूम की सब्जी खाने से एक ही घर के सात बच्चों सहित एक दर्जन लोग बीमार हो गए। हालत खराब होने पर  इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इटियाथोक थाना क्षेत्र के तीत  ग्राम के मोनू और जैतुलनिशा के घर पर मशरूम की सब्जी शनिवार की देर रात्रि में बनाई गई थी। उसी सब्जी को घर के लोगो ने खा लिया। सब्जी के खाने के करीब दो घण्टे के बाद अचानक पेट मे दर्द शुरू होने लगा। उस के ठीक थोड़ी देर बाद अचानक उल्टी शुरू हो गई।

एक साथ घर के लोगो की तबियत खराब होन पर हड़कम्प मच गया। जिस में 12 वर्षीय फैयाज पुत्र जबिद, 11 वर्षीय वसीम पुत्र सलीम, 4 वर्षिय अल्ताफ पुत्र अकबर अली, 13 वर्षिय समीम पुत्र सलीम,12 वर्षीय शाहबान पुत्र अजमत,4 वर्षिय तौफीक पुत्र अकबर, 32 वर्षिय मेहरू निशा पत्नी अकबर अली, 50 वर्षिय मुना पत्नी हमीद, 55 वर्षिय जैतुलनिशा पत्नी हमीद, 22 वर्षिय शाहनवाज पत्नी वकील बीमार हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती  कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button