गोंडा

मस्तराम यादव बने ब्लॉक अध्यक्ष सफाई कर्मचारी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नवाबगंज /गोंडा ।उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ गोंडा के अंतर्गत ब्लाक नवाबगंज राजस्व ग्रामों में तैनात 102 सफाई कर्मचारियों के सापेक्ष 101 वोट पड़े ब्लॉक अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी आमने-सामने थे जिसमें मस्तराम यादव को 42 मत मिले राम सजीवन तिवारी को 29 मत मिले संत भगत यादव को 26 मत मिले पवन कुमार को 3 मत मिले 1 मत अवैध रहा महामंत्री पद पर दो प्रत्याशी आमने-सामने थे जिसमें अमरेश यादव को 57 मत मिले संजय कुमार को 44 मत मिले निर्वाचन अधिकारी नरसिंह नारायण पांडे व राम अवतार ने अध्यक्ष पद पर 13 मत से मस्तराम यादव को निर्वाचित घोषित किया महामंत्री पद पर 13 मत से अमरेश यादव को निर्वाचित घोषित किया कोषाध्यक्ष पद पर रामचंद्र मोरिया निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए विजई प्रत्याशियों को संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी महामंत्री शिवराम शुक्ल ने माला पहनाकर स्वागत किया निर्वाचित अध्यक्ष मस्तराम यादव ने कर्मचारी की समस्याओं को लेकर राजस्व ग्राम से लेकर ब्लॉक मुख्यालय व जिला स्तर तक लड़ने का संकल्प लिया इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत रवि मिश्रा सनीराम कनौजिया ब्लॉक अध्यक्ष नवाबगंज पूर्व महामंत्री संतोष यादव भोले शंकर धरणीधर तिवारी बृज किशोर अशोक यादव सतीश सिंह मीना भारती मनीषा सिंह आज दर्जनों कर्मचारियों ने बधाई दिया व उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button